फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला क्रिकेट अकादमी के लिए 24 अक्तूबर को होंगे ट्रायल: अतर

विज्ञापन
पांवटा साहिब में पत्रकारवार्ता के दौरान एचपीसीए अध्यक्ष अतर सिंह नेगी उपप्रधान सुभाष चौधरी, कोच - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। एचपीसीए की सिरमौर क्रिकेट संघ की देखरेख में प्रदेश की प्रथम महिला क्रिकेट अकादमी की खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल होंगे। गोपाल सिंगटा को इस अकादमी का कोच नियुक्त कर लिया गया है। कन्या आदर्श रावमा विद्यालय में 24 अक्तूबर को ट्रायल आयोजित होंगे।
विज्ञापन

एचपीसीए सिरमौर अध्यक्ष अतर सिंह नेगी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि एक नवंबर 2021 से कन्या आदर्श विद्यालय में महिला अकादमी को सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है जहां महिला खिलाड़ी क्रिकेट का प्रशिक्षण लेंगी। अतर सिंह नेगी ने बताया कि इस दौरान एचपीसीए ने खिलाड़ियों को सीखने के लिए गोपाल सिंगटा को कोच नियुक्त किया है।
24 अक्टूबर को 35 से 40 महिला खिलाड़ियों का चयन अकादमी के लिए होगा। महिला खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा होने पर एक और कोच की नियुक्ति हो सकती है। जिला सिरमौर क्रिकेट संघ अध्यक्ष ने कहा कि क्रिकेट स्टेडियम बनाने को लेकर गंभीर हैं। एचपीसीए और सिरमौर क्रिकेट संघ की ओर से हरिपुर टोहाना में स्टेडियम के लिए चयनित की गई भूमि को लेकर दस्तावेज तैयार करवा रही है। दस्तावेज तैयार कर प्रदेश सरकार को भेज दिए जाएंगे जिससे जल्द ही सिरमौर में प्रथम और प्रदेश का दूसरा क्रिकेट स्टेडियम बन कर तैयार किया जा सकेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्रिकेट कोच पांवटा साहिब एमसी अकादमी अश्विनी राय, चयन समिति सदस्य सुभाष चौधरी, अंपायर प्रदीप शर्मा, सुमित शर्मा, पंकज शर्मा और कोच गोपी सिंघटा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें