फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टमाटर और शिमला मिर्च की फसलों को लगा रेड माईट रोग

विज्ञापन
बजगा पंचायत के बांजन गांव रोग की चपेट में आई टमाटर की फसल। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। जिला सिरमौर के पच्छाद इलाके की कई पंचायतों में टमाटर और शिमला मिर्च की फसल रेड माइट रोग की चपेट में आ गई है। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। किसानों को समझ नहीं आ रहा है कि वह किस तरह अपनी फसल का बचाव करें। इस रोग से कई पंचायतों में किसानों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नकदी फसलों को लगा ये रोग पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की बजगा, बागथन, बनाहां धिन्नी, सराहां, बाग पशोग, नैना टिक्कर, डिलमन, लाना बांका, धार टिक्करी व जयहर पंचायतों के कई गांवों में पांव पसार रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि यह रोग पहले टमाटर व शिमला मिर्च के खेत में एक या दो पौधे को अपनी चपेट में ले रहा है। इसके बाद पूरे खेत को अपनी चपेट में ले रहा है।
इन दिनों टमाटर और शिमला मिर्च की फसल बाजार और विभिन्न मंडियों में पहुंच रही है। इस बीच अचानक लगे रेड माइट रोग ने किसानों को चिंता में डाल दिया है।
......
क्या कहते हैं किसान
क्षेत्र के किसान भूपेंद्र सिंह भंडारी, काहन निवासी राहुल शर्मा, बांजन निवासी रविंद्र सिंह, बाग पशोग निवासी नरेश शर्मा ने बताया कि इस बार फसल में रेड माइट रोग लगने से भारी नुकसान हुआ है। इसको लेकर उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को भी सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

कहा कि ये नकदी फसलें क्षेत्र के हजारों किसानों की आर्थिकी का एकमात्र सहारा है। इस रोग के चलते किसानों की आर्थिकी पर असर पड़ना लाजमी है। पच्छाद क्षेत्र में बड़े पैमाने पर किसान टमाटर और शिमला मिर्च की फसलें उगाई जाती हैं। कई किसानों ने भूमि ठेके पर ली हुई है, अब यह किसान कमाई तो कहां कर पाएंगे, जमीन का पैसा भी पूरा करने में असमर्थ हो जाएंगे।
......
जानकारी मिली
पच्छाद क्षेत्र में टमाटर और शिमला मिर्च में रेड माइट रोग की जानकारी उन्हें मिली है। कृषि विभाग का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द उन गांव का दौरा करेगा, जहां फसल रोग की चपेट में आई है। मौके पर पूरी जानकारी जुटाकर किसानों को दवाइयों के छिड़काव की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. एचएल आजाद
कृषि विषयवाद विशेषज्ञ।
........हितेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें