फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा में दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। शिकायत मिलने पर पांवटा थाना पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरियाणा के जिला यमुनानगर तहसील छछरोली ग्राम सलेमपुर खादर निवासी दिनेश कुमार (35) पुत्र सावन राम ने शिकायत दर्ज करवाई है जिसमें कहा कि अपने साथी आदित्य एक बैंक से काम करवा कर बाइक से पांवटा साहिब के लिए चले थे। बाइक आदित्य चला रहा था और दिनेश पीछे बैठा हुआ था। इस बीच पांवटा में धर्मेंद्र सर्विस स्टेशन के समीप एक तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मारी। हादसे के दौरान दिनेश और आदित्य तथा टक्कर मारने वाली बाइक का चालक सादिक भी सड़क पर गिर गया। हादसे में सभी को चोटें आई हैं।
शिकायत मिलने पर पांवटा थाना के मुख्य आरक्षी नवीन कुमार की टीम ने जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। बाइक चालक सादिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें