पांवटा साहिब (सिरमौर)। विश्वकर्मा चौक के समीप एक युवक ने महिला पर छेड़छाड़ के बाद मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इस दौरान लोगों ने युवक को दबोच लिया और उसकी धुनाई कर डाली। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार देहरादून पांवटा साहिब एनएच 07 से गुजर रही एक महिला से युवक ने पहले छेड़छाड़ का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी युवक को दबोच लिया। इसके बाद महिला ने चप्पल से युवक की पिटाई शुरू कर दी। साथ ही मौके पर एकत्रित लोग भी युवक पर टूट पड़े। स्थानीय लोगों ने भी युवक की धुनाई कर डाली। इस दौरान काफी देर तक एनएच किनारे हंगामा चलता रहा। इसके बाद लोगों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने बीचबचाव और दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह करवाने के प्रयास भी किए। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर पांवटा पुलिस मामले की जांच कर रही है।