फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामनीवाला में एक व्यक्ति से 26 लीटर अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब थाना पुलिस टीम ने जामनीवाला में छापामारी की। इस दौरान एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी में कुछ ले जा रहा था। तलाशी करने पर बोरी से 26 लीटर अवैध शराब की बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पांवटा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जामनीवाले के आसपास क्षेत्र में अवैध नशा बिक्री हो रही है। इसके बाद एएसआई आशीष कौशल और मुख्य आरक्षी तेजेंद्र सिंह की टीम संदिग्ध स्थल की तरफ रवाना हुई। पुलिस टीम ने जामनीवाला निवासी आरोपी धर्म सिंह को बोरी ले जाते हुए तलाशी के लिए रुकवाया। तलाशी के दौरान आरोपी से प्लास्टिक के बोरी से 13 प्लास्टिक बोतलों में रखी कुल 26 लीटर अवैध शराब बरामद की। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। डीएसपी पांवटा बीर बहादुर ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पांवटा थाना पुलिस टीम इस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें