फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नगर निगम खुद पकड़ेगा उत्पाती बंदर, कर्मचारियों को मिलेगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर...
विज्ञापन

शहर में पहली बार निगम कर रहा बंदरों को पकड़ने का काम, अभी तक वन विभाग के पास था जिम्मा
शाॅर्ट गन और विशेष वाहनों की भी होगी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में पहली बार नगर निगम अब खुद उत्पाती बंदरों को पकड़ेगा। शहरवासियों को बंदरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अभी तक वन विभाग शहर में बंदरों को पकड़ता था। अब पहली बार नगर निगम यह काम करेगा।

इसके लिए नगर निगम पहले अपने कर्मचारियों को प्रशिक्षण देगा। इसमें शाॅर्ट गन चलाने और बंदरों को पकड़ने के लिए अलग से टीम बनाई जाएगी। विशेष वाहनों की व्यवस्था भी होगी। शहर के मालरोड, रिज मैदान, जाखू, छोटा शिमला, संजौली, चक्कर, मिडल बाजार समेत आसपास के इलाकों में बंदरों का खूब आतंक है। खासतौर पर स्कूली बच्चों से लेकर बुजुर्ग लोगों को खतरनाक बंदरों के झुंड के आगे निकलना मुश्किल हो जाता है। वहीं अगर कोई व्यक्ति खाद्य पदार्थ खा रहा होता है तो यह भी उनसे छीनकर ऊंची इमारतों पर ले जाते हैं। दूसरी ओर कई लोगों की बंदरों के हमले में जान तक जा चुकी है। इससे पहले तक इस तरह की समस्या से निपटने के लिए वाइल्ड लाइफ विंग काम करता था लेकिन अब बंदरों को वन्य जीव की श्रेणी से हटाने के बाद इन्हें स्ट्रे एनीमल घोषित किया है।
विज्ञापन


अब नगर निगम के कंधों पर इसकी जिम्मेदारी आ गई है। यही कारण है कि सदन में पार्षद दलीप थापा द्वारा उठाए सवाल के बाद सदन में आयुक्त ने इसको लेकर जवाब दिया है। इसको लेकर निगम प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। एमसी का दावा है कि अगले हाउस की बैठक तक सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी। इसमें प्रशिक्षित स्टाफ, जरूरी उपकरण और लॉजिस्टिक सपोर्ट शामिल रहेगा। बंदर पकड़ने के लिए गठित की जाने वाली टीमें पूरी तरह से सुरक्षित और मानवीय तरीके से काम करेंगी, ताकि जानवरों को किसी प्रकार की चोट न पहुंचे।



मिडिल बाजार में महिला ने गंवाई जान
4 नवंबर 2014 को मिडिल बाजार में भी एक महिला की बंदर के हमले के कारण मौत हो गई थी। यह महिला ममता (38) घर की छत से कपड़े उठा रही थी कि अचानक सामने से बंदर ने हमला कर दिया। महिला छत से नीचे गिर पड़ी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।



कुफ्टाधार में एक महिला की गई जान
नगर निगम के कुफ्टाधार में 9 जुलाई 2020 को बंदरों के हमले में एक महिला की मौत हो गई थी। महिला घर की छत पर कुछ काम कर रही थी। इस दौरान बंदर झपट पड़े। बंदर के डर से महिला छत से नीचे जा गिरी। इससे इसकी मौत हो गई।
विज्ञापन




ढांडा में युवती, संजौली में बच्चे की मौत
अप्रैल 2023 में ढांडा क्षेत्र में बंदरों के हमले के कारण एक युवती की जान चली गई थी। संजौली में भी एक स्कूली बच्चा बंदरों से डरकर अपने घर के लेंटर से नीचे गिर गया था। बाद में पीजीआई में इसकी मौत हो गई थी।



आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी पूरी
अगले हाउस तक आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी। कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के बाद चरणबद्ध तरीके से बंदरों को पकड़ने का काम शुरू किया जाएगा।
- भूपेंद्र अत्री, आयुक्त नगर निगम शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें