फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नववर्ष पर गेंदे-गुलाब से सजाया जाखू मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के जाखू हनूमान मंदिर को नववर्ष पर अवसर गेंदे और गुलाब के फूलों से सजाया गया है। यह फूल दिल्ली के एक भक्त ने मंदिर में दान दिए हैं। मंदिर के गर्भ और बाहरी दीवारों को फूलों के साथ सजाया गया है। इसके साथ ही मंदिर में रंग-बिरंगी लड़ियां भी इसकी शोभा बढ़ा रही हैं। नववर्ष पर मंदिर के कपाट हर रोज की तरह आज भी भक्तों और सैलानियों के लिए सुबह 4:00 बजे ही खुल गए हैं। शहर में इन दिनों नववर्ष मनाने के लिए भारी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। सैलानी शिमला के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर घूमने जाते हैं। इसके साथ वह जाखू हनुमान मंदिर जाना भी कभी नहीं भूलते। ऐसे नए साल पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए दर्शनों का अनुभव अच्छा बनाने के लिए मंदिर को सुंदर तरीके से सजाया है। मंदिर में नारंगी, पीले और सफेद गेंदे के फूलों से सजावट की गई है। मंदिर प्रबंधन ने बताया कि नववर्ष पर मंदिर को विशेष तौर पर सजाया है। इसके लिए एक दान करता ने सहयोग दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें