फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: संवाद थियेटर ग्रुप के कलाकारों के नाम रही अंतिम संध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान परशुराम महागाथा का किया मंचन, रेणुका मेले का बताया महत्व
विज्ञापन


सहस्रबाहु, रावण और परशुराम का किरदारों ने किया प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या संवाद थियेटर ग्रुप चंडीगढ़ के कलाकारों के नाम रही। ग्रुप के कलाकारों ने भगवान परशुराम महागाथा का आध्यात्मिक और मार्मिक मंचन करके दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। भगवान परशुराम के जन्म से सीता स्वयंवर तक के प्रसंगों को कलाकारों ने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
इस दौरान रावण-सहस्रबाहु संवाद, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, सहस्रबाहु वध और सीता स्वयंवर के दृश्य दर्शकों के दिलों को छू गए। महागाथा में राम-राम, जय परशुराम, जय भृगु के लाल, जमदग्नि घर बाजे रे बधाई, रेणुका सुत किया घोर प्रहारा परशु उठाए आदि भजनों की प्रस्तुति दी गई। मंचन के दौरान सहस्रबाहु और परशुराम के किरदार दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहे। दोनों कलाकारों के अभिनय की दर्शकों ने जमकर प्रशंसा की।
विज्ञापन

सहस्रबाहु का किरदार अरविंद शर्मा, परशुराम का अजय पराशर, रेणुका का रजनी बजाज, ऋषि जमदग्नि का हंसराज, जबकि मंचन का निर्देशन मुकेश शर्मा ने किया। मंच पर लगभग तीन दर्जन कलाकारों ने किरदारों के माध्यम से अंतिम संध्या को यादगार बना दिया। इससे पूर्व लोक कलाकार शारदा शर्मा और डॉ. गगन सहित दर्जनों लोक कलाकारों ने फिल्मी व पहाड़ी लोकगीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

अंतिम सांस्कृतिक संध्या का मुख्य अतिथि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आनंद लिया। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, उपायुक्त प्रियंका वर्मा, एडीएम एलआर वर्मा, एसडीएम राजीव सांख्यान, तहसीलदार ददाहू जयसिंह ठाकुर, एसएचओ प्रियंका चौहान, सीईओ भरत सिंह ठाकुर और मित्र सिंह तोमर सहित अन्य अधिकारी व बोर्ड सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें