फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कालाअंब से त्रिलोकपुर सड़क का सुधारीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योगपतियों, कर्मचारियों और लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन


बदहाल सड़क पर वाहन चलाना हो रहा था जोखिमभरा

संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में लंबे समय से बदहाल कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क के सुधारीकरण कार्य को गति मिल गई है। लोक निर्माण विभाग की देखरेख में सड़क की मरम्मत का कार्य जारी है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण लोगों, कामगारों और औद्योगिक क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
सड़क के सुधरने से राहगीरों के साथ-साथ उद्योगपतियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों के मुताबिक बरसात के दिनों में सड़क पर गड्ढों और जलभराव से हालात बदतर हो गए थे। वाहन चालकों को सड़क पर चलना मुश्किल हो गया था। इससे हादसों का भय बना था। औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों को रोजाना धूल-मिट्टी और झटकों से गुजरना पड़ रहा था। उद्यमियों ने भी इस समस्या को लेकर सरकार और विभाग के समक्ष मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन

लघु उद्योग भारती फार्मा विंग के अध्यक्ष संजय सिंगला, मनोज गर्ग, एनके धूत, रमेश गोयल और रजनीश खरबंदा ने काम शुरू करने के लिए विभाग का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सड़क का सुधारीकरण न केवल औद्योगिक गतिविधियों को सुगम बनाएगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी अहम योगदान देगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आलोक जनवेजा ने बताया कि त्रिलोकपुर सड़क का सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कालाअंब से त्रिलोकपुर तक लगभग छह किलोमीटर सड़क की मरम्मत की जा रही है। करीब 50 फीसदी कार्य पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें