फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर खड़ी कार पर गिरा टैंपो, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़-नौहराधार मार्ग पर टेंपो (छोटा हाथी) के अनियंत्रित होकर गिर जाने से चालक की मौत हो गई। हादसा बुधवार देर शाम हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चुरुवाधार- पीड़ग मार्ग से एक टेंपो (एचपी16-5181) अनियंत्रित होकर करीब 40 फुट नीचे राजगढ़ मुख्य सड़क पर खड़ी कार पर जा गिरा। दुर्घटना में टेंपो चालक राकेश कुमार (38) पुत्र कृष्णदत्त शर्मा निवासी नेहरपाब गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से चालक को टेंपो से बाहर निकाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित किया। तहसीलदार कपिल तोमर ने प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को बीस हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की है। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें