फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन से घबराएं नहीं किशोर: डॉ. सहगल

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर) । सिरमौर जिले के विद्यालयों में सोमवार से शुरू हो रहे टीकाकरण को लेकर किशोर घबराएं नहीं। उनके स्वास्थ्य को पूरी तरह से ध्यान में रखते हुए टीम की ओर से टीकाकरण किया जाएगा। को-वैक्सीन डोज किशोरों के लिए ही बनाई गई है। इसका उनके स्वास्थ्य पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ेगा। यह कहना है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव सहगल का।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टीकाकरण को लेकर किशोरों में असमंजस और घबराहट लाजिमी है, लेकिन प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार विभाग की ओर से टीकाकरण के दौरान पूरी एहतियात बरती जाएगी। डॉ. सगहल ने बताया कि टीकाकरण केंद्र में टीका लगाने के बाद बच्चे को ऑव्जर्वेशन पर रखा जाएगा। टीकाकरण के दौरान बच्चों के परिजनों को भी बुलाया गया है। टीकाकरण टीम में शामिल स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता की देखरेख में ही सारी प्रक्रिया होगी। उन्होंने बताया कि टीका लगने के बाद हल्का बुखार आदि हो सकता है। इसमें घबराने की आवश्यकता नहीं है। बच्चों को टीका लगने के बाद दवाइयां भी दी जाएंगी। बता दें कि सोमवार से 15 से 18 वर्ष तक की आयु के किशोरों को को-वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी। इस दौरान 63 टीकाकरण केंद्रों पर 50 से अधिक विभाग की टीमें टीकाकरण करेंगे। इसके लिए विभाग की ओर से सारी तैयारियां की ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें