फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शिक्षकों को बताया कैसे सकारात्मक व नकारात्मक दवाब की हो सकती है पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

शिक्षकों को बताया कैसे सकारात्मक और नकारात्मक दबाव की हो सकती है पहचान
राज्य स्रोत व्यक्ति डाॅ. आईडी राही ने बच्चों को न बोलना सिखाने की बताई तरकीबें
डाइट नाहन में विद्यालयों में मादक द्रव्यों पर जागरूकता को लेकर कार्यशाला संपंन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। विद्यालयों में मादक द्रव्यों के प्रति जागरूकता को लेकर राज्य कार्य योजना जिला सिरमौर के डाइट नाहन में चल रही दो दिवसीय रिफ्रेशर कार्यशाला के दूसरे दिन के पहले सत्र में राज्य स्रोत व्यक्ति डाॅ. आईडी राही ने अहम जानकारी दी।
उन्होंने शिक्षकों को बताया कि किस तरह से सकारात्मक और नकारात्मक दबाव की पहचान की जा सकती है। उन्होंने नकारात्मक दबाव में किन कौशलों के विकास से बच्चों को न बोलना सिखाने पर कई गतिविधियां और तकनीकें शिक्षकों को बताईं। डाॅ. राही ने कहा कि यह किशोरवस्था ही होती है जिसमें सबसे ज्यादा हमारे छात्र अपने साथियों के दबाव में आ कर नशे की ओर जाते हैं। उन्होंने भावनाओं का संतुलन किस तरह से करना है उसके लिए भी अनेक गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद दोपहर के सत्र में राज्य स्रोत व्यक्ति भरत सिंह ने मादक पदार्थ के विभिन्न प्रकार, उनकी श्रेणी और शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी।
अंत में कार्यवाहक जिला परियोजना अधिकारी हिमांशु भारद्वाज ने कार्यक्रम में बताई बातों को बच्चों तक ले जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम समन्वयक काव्या सिन्हा ने सभी का धन्यवाद किया।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें