फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: घेरा दौड़ में देव और कोमल, लेमन दौड़ में अमित, रानी और संजना अव्वल

विज्ञापन
फिट इंडिया मूवमेंट के तहत मोगीनंद स्कूल में योगा गतिविधियां करते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
घेरा दौड़ में देव और कोमल, लेमन दौड़ में अमित, रानी और संजना अव्वल
विज्ञापन

मोगीनंद स्कूल में फिट इंडिया सप्ताह के तहत आयोजित हुई कई गतिविधियां
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोगीनंद में फिट इंडिया सप्ताह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
17 से 21 नवंबर तक विद्यार्थियों की शारीरिक दक्षता और निपुणता को विकसित करने के लिए मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं कराईं गईं।
इसकी शुरुआत खड़े होकर करने वाले आसन, ध्यान और प्राणायाम, डंबल अभ्यास, पुरुष पीटी टेबल और कॉलेसथेनिक व्यायाम से हुई। 21 नवंबर को समापन के दिन बाधा दौड़, घेरा दौड़, लेमन दौड़ आयोजित की गई।
विज्ञापन

इन सभी मनोरंजक खेल गतिविधियों में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। योगा, प्राणायाम के दौरान बच्चों के साथ-साथ अध्यापकों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान लड़कों की लेमन दौड़ में अमित और लड़कियों में रानी और संजना विजेता रहीं। संजना दूसरे पायदान पर रही। लड़कों की घेरा दौड़ में देव ने पहला, पंकज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
लड़कियों के वर्ग में कोमल ने प्रथम और दीपमाला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बाधा दौड़ में आठवीं कक्षा (ए) के छात्रों और आठवीं कक्षा (बी) की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसके अलावा छात्र और छात्राओं की अलग-अलग रस्साकशी प्रतियोगिता भी कराई गई।
विज्ञापन

मोगीनंद विद्यालय की प्रधानाचार्य शिभा खन्ना ने बताया कि फिट इंडिया सप्ताह के तहत विद्यालय में बच्चों के लिए व्यायाम और मनोरंजक खेलों को आयोजित किया गया। इसका मंगलवार को समापन कर दिया गया है। सभी प्रतिभागी बच्चों ने अपनी क्षमतानुसार अच्छा प्रदर्शन किया।
संवाद

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत मोगीनंद स्कूल में योगा गतिविधियां करते बच्चे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें