शिमला में कविता लेखन में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज से पुरस्कार ?
- फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय पझौता प्रगति की नई ऊंचाइयां छूने की ओर अग्रसर है। भाषा एवं संस्कृतिक विभाग हिमाचल प्रदेश ने राजधानी शिमला में 11 से 14 सितंबर तक राज्य स्तरीय हिंदी दिवस समारोह आयोजित किया। इसमें कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
इसमें आयोजित अंतर महाविद्यालय कविता लेखन प्रतियोगिता में पझौता महाविद्यालय की छात्रा तमन्ना ठाकुर ने प्रदेश स्तर पर तृतीय स्थान हासिल किया। पुरस्कार वितरण समारोह में कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज ने तमन्ना ठाकुर को पुरस्कृत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीसी कश्यप ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।