फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विद्यार्थियों ने ददाहू बाजार में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
ददाहू बाजार में सफाई करके कूड़ा कचरा एकत्रित करते ददाहू कॉलेज के विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने ददाहू बाजार में चलाया स्वच्छता अभियान
क्षेत्र की सफाई करके कचरा किया एकत्रित
लोगों को गंदगी न फैलाने को किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू के इको एवं पर्यावरण संरक्षण क्लब के सौजन्य से बुधवार को ददाहू बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया गया। क्लब के नोडल अधिकारी प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि एक सितंबर से 15 सितंबर तक महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है।
इसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर सहित ददाहू बाजार, बस अड्डा, अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्र की सफाई करके प्लास्टिक और कूड़ा कर्कट एकत्रित करके उसे ठिकाने लगाया। इस दौरान दुकानदारों को भी कूड़ा कूड़ेदान में रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बस में बैठे यात्रियों को गंदगी न फैलाने के लिए भी प्रेरित किया। इस अभियान में महाविद्यालय के 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया। महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या प्रो. नीलम कुमारी ने इको क्लब के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर प्रो. रमेश कुमार, प्रो. बबीता मेहता सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें