इटरनल विवि बड़ू साहिब में सफाई अभियान के दौरान एनएसएस स्वयंसेवी। स्रोत : विवि
-ग्रीन केयर पहल के तहत पेड़-पौधों की देखभाल और घास की कटाई की
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। इटरनल विश्वविद्यालय बड़ू साहिब में परिसर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने के लिए ग्रीन केयर पहल आयोजित की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और नेचर एंड एनवायरनमेंट क्लब की ओर से आयोजित गतिविधि में पेड़-पौधों की देखभाल, घास की कटाई और हरित क्षेत्रों की सफाई पर जोर दिया गया।
पहल का नेतृत्व प्राणीशास्त्र विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर एवं क्लब संयोजक डॉ. नीलम ठाकुर और कंप्यूटर विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग की सहायक प्रोफेसर व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी इंजीनियर अनीता चौधरी ने किया। इस दौरान प्राणीशास्त्र विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. बलविंदर सिंह, मनोविज्ञान विभाग के डॉ. यशपाल आजाद और विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी भी मौजूद रहे।
गतिविधि के माध्यम से परिसर की नियमित साफ-सफाई और पेड़-पौधों के रखरखाव के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक भागीदारी को जरूरी बताया।-