फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: छात्रों को प्रदूषण रहित दिवाली मनाने के लिए किया प्रोत्साहित

विज्ञापन
कालाअंब में ग्रीन दिवाली, क्लीन दिवाली कार्यक्रम में स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी को
विज्ञापन
छात्रों को प्रदूषण रहित दिवाली मनाने के लिए किया प्रोत्साहित
विज्ञापन

कालाअंब और मोगीनंद स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशानुसार कालाअंब में ग्रीन एंड क्लीन दिवाली कार्यक्रम के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालाअंब और मोगीनंद के छात्रों और आम जनता को पटाखों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक और प्रदूषण रहित दिवाली मनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अतुल परमार ने छात्रों को पटाखों से होने वाले प्रदूषण, उनके स्वास्थ्य पर प्रभाव और सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने भी पर्यावरण अनुकूल दिवाली मनाने के महत्व पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर ग्रीन दिवाली, क्लीन दिवाली विषय पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 55 विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्रों ने रैली निकालकर पटाखों से होने वाले प्रदूषण के प्रति स्थानीय लोगों को जागरूक किया। हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे पटाखों का प्रयोग न करें। प्रदूषण मुक्त, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल दिवाली मनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें