फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कोई मिल गया गीत पर छात्रों ने मचाया धमाल

विज्ञापन
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में वार्षिक सांस्कृतिक पहल समारोह में 
विज्ञापन
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में वार्षिक सांस्कृतिक पहल समारोह आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में वार्षिक सांस्कृतिक समारोह ‘पहल’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक किरनेश जंग ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना से की। इसके बाद तबला वादक प्रवीण ने तबला वादन की बेहतरीन प्रस्तुति दी। महाविद्यालय की छात्राओं ने कोई मिल गया, जवानी जानेमन, देखा तुमको जबसे, आंखें खुली हो या बंद, बनकर आदि गानों पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसके अतिरिक्त गिद्दा, हरियाणवी नृत्य, नाटी तथा अन्य दर्जनों प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया तथा महाविद्यालय की प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों को अनुशासन और शिक्षा के महत्व के बारे में भी प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान, संत राम चौहान, प्रेमपाल, घासीराम, प्रो. रामलाल तोमर, प्रो. देवेंद्रा गुप्ता, रूप सिंह चौहान, पीटीए अध्यक्ष महेंद्र कपूर, डॉ. डीएस तोमर, प्रो. विम्मी रानी, सुबोध शर्मा, इंतजार अली आदि मौजूद रहे।

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में वार्षिक सांस्कृतिक पहल समारोह में 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें