फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोन क्रशर कार्रवाई को राजनैतिक द्वेष दिया करार

Tue, 09 Feb 2016 06:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
 सिरमौर स्टोन क्रशर एसोसिएशन पांवटा के अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा व सचिव राजेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार को पूरा राजस्व दे रहे हैं। पिछले 15 वर्षों से रामपुरघाट में वैद्य ढंग से खनन के दौरान रायल्टी, वैट व विभिन्न टैक्स अदा कर रहे हैं लेकिन मंगलवार को पूरी राजनैतिक द्वेष भावना से स्टोन क्रशर के लीज स्थलों पर छापेमारी की गई है। इस दौरान मजदूरों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया।
विज्ञापन


छापेमारी में शामिल टीम को वैद्य व अवैध खनन स्थलों का पता ही नहीं था। जबरन, टीम ने लीज स्थल पर हो रहे कार्य को बंद करवा दिया। इस बारे में मुख्यमंत्री, उद्योग मंत्री व पुलिस अधीक्षक सिरमौर को लिखित शिकायत भेज दी गई है।  
नवादा पंचायत के प्रधान हरीश कुमार, नप कमेटी उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, कुंजा मतरालियों की प्रधान शिक्षा देवी, दिनेश ठाकुर, सुशील कुमार, श्यामलाल व जगत सिंह ने कहा कि वैद्य तरीके से चल रहे स्टोन क्रशरों व खनन लीज से सैकड़ों लोगों को रोजगार मिल रहा है। इनमें वैद्य तरीके से कार्य करके, सभी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। अवैध खनन करने वालों पर छापेमारी करना तो ठीक है। क्रशर संचालकों व मजदूरों में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

बाक्स...
भाजपा समर्थकों को किया जा रहा परेशान : सुखराम
पूर्व सीपीएस सुखराम चौधरी का कहना है कि जानबूझ कर भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं को तंग किया जा रहा है। पांवटा क्षेत्र के कुछ क्रशर बिना अनुमति प्राप्त किए चल रहे हैं। नदी नालों में अवैध खनन माफिया निरंकुश है। फिर, कथित शिमला-सोलन से पहुंची विशेष गठित टीम एक क्रशर संचालक को टारगेट बना कर क्यों चल रही है। नदियों के कई स्थलों पर दिन रात अवैध खनन हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें