फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना कोर्ट कांप्लेक्स में बम ब्लास्ट के बाद प्रदेश की सीमाएं सील

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पंजाब के लुधियाना कोर्ट कांप्लेक्स में हुए बम ब्लास्ट के बाद हिमाचल प्रदेश की सीमाओं को सील कर दिया है।
विज्ञापन

राज्य सीमा के बैरियरों पर हर वाहन की जांच की जा रही है। इसको लेकर हिमाचल की पंजाब व उत्तराखंड राज्य सीमा पर वीरवार को चौकसी बढ़ा दी गई। पुलिस ने पांवटा साहिब की बहराल, यमुना घाट, मिनस पुल, खोदरी माजरी व हरिपुर खोल सीमाओं को सील कर दिया है। बाहरी राज्यों से आने व जाने वाले वाहन व सवारों की जांच की जा रही है।
बता दें कि पंजाब के लुधियाना कोर्ट कांप्लेक्स में ब्लास्ट हुआ, जिसमें दो व्यक्ति के मरने और कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पड़ोसी राज्यों में आरोपियों के घुसने की आशंका जताई जा रही हैं। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही है कि अपराधी हिमाचल या अन्य साथ लगते राज्यों में प्रवेश कर सकते हैं। आरोपी इलाके का उपयोग अपनी सुरक्षा के लिए कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके मद्देनजर पांवटा साहिब में सभी सीमाओं को सील कर गाड़ियों की जांच की जा रही है। डीएसपी बीर बहादुर ने कहा कि राज्य के सभी बैरियरों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सभी वाहनों की चैकिंग की जा रही है। पांवटा साहिब में सभी होटल और गेस्ट हाउस की भी जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें