नाहन के बोगरिया के समीप जंगल में पौधरोपण करते श्री सत्य साई सेवा समिति के सदस्य। स्रोत: समिति
नाहन (सिरमौर)। श्री सत्य साई सेवा समिति नाहन ने वन विभाग के सहयोग से माता बाला सुंदरी गोशाला से बोगरिया जाने वाली सड़क के किनारे जंगल में प्रेम तरु पौधरोपण किया। इस दौरान आंवला, जामुन, शीशम, अर्जुना, तूनी, भेड़ा, नीम, खैर और कीकर सहित 55 पौधे लगाए गए।
जिला अध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान ने बताया कि इस बरसात में अब तक समिति द्वारा 425 पौधे लगाने का संकल्प पूरा किया जा चुका है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त रेंजर किशोरी लाल पराशर, कनवीर अनूप भटनागर, कृष्ण सोहल, अमित हारटा, वेद प्रकाश, ओंकार जमवाल, कविता अग्रवाल, मीनाक्षी पुंडीर, सरिता भटनागर, अनिल कौशिक, मास्टर परमवीर समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद