चंबा ग्राउंड नाहन में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान फाइनल मैच में पहुंची टीमें आयोजकों के ?
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला फुटबाल संघ सिरमौर की ओर से आयोजित फाइव ए साइड फुटलस फुटबाल टूर्नामेंट पर मुकाबले में पीयूएफसी पांवटा साहिब ने कब्जा जमा लिया है। अंतिम दिन दो सेमी फाइनल और एक फाइनल मैच खेला गया। पहला सेमी फाइनल मैच सपोर्टिंग एफसी नाहन और पीयूएफसी पांवटा साहिब के बीच खेला गया जिसमें पीयूएफसी ने सात-दो के अंतर से फाइनल में प्रवेश किया। यह मैच सात-दो से जीता।
दूसरा सेमी फाइनल एनयूएफसी नाहन और आरएएफसी-बी के बीच खेला गया जिसमें एनयूएफसी नाहन ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का फाइनल मैच एनयूएफसी नाहन और पीयूएफसी पांवटा साहिब के बीच खेला गया। इस कड़े मुकाबले में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और दोनों ही टीमों ने पूरा समय रहते दो-दो गोल दागे। अंत में पेनल्टी शूटआउट में तीन-दो से पीयूएफसी पांवटा साहिब ने जीत दर्ज की। इससे पहले हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ के महासचिव दीपक शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय किया और उनको अपना आशीर्वाद दिया।
समापन समारोह में दीपक शर्मा ने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी के साथ हर खिलाड़ी को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर जिला फुटबाल संघ सिरमौर के वरिष्ठ उपप्रधान मोहम्मद इकराम, उपप्रधान संजीव सोलंकी, फुटसल ट्रेनर शाहनवाज खान और कपिल राणा, कैलाश, रंजीत, रमेश, हरीश, अनिल, आशीष थापा, रविंद्र थापा, समीर आदि फुटबाल प्रेमी उपस्थित रहे।