फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बातामंडी प्राथमिक स्कूल में शुरू हुई स्मार्ट कक्षाएं

विज्ञापन
बातामंडी प्राथमिक स्कूल में एलईडी पर शिक्षाप्रद कार्टून फिल्म देखते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बातामंडी में आधुनिक शिक्षा प्रणाली के तहत स्मार्ट कक्षाएं शुरू हो गई हैं। ऐसा होने से यहां पढ़ रहे विद्यार्थी अब निजी स्कूलों के बच्चों की तरह एलईडी पर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। गौरतलब रहे कि इस स्कूल में घुतनपुर, पातलियों और बातामंडी गांवों के नौनिहाल शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन

शैक्षणिक माहौल अच्छा होने के कारण इस स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस स्कूल में स्टाफ के आधा दर्जन सभी स्वीकृत पद भरे हुए हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को इस स्कूल में बेहतर माहौल मिलने के साथ-साथ गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा भी मिल रही है। स्कूल में बस स्मार्ट कक्षाओं का संचालन होना शेष रह गया था। अब स्कूल में निजी स्कूलों की तर्ज पर स्मार्ट कक्षाएं भी लगनी शुरू हो गई हैं। इससे विद्यार्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुकेश शर्मा और सीएचटी रामपाल ने बताया कि स्कूल में 153 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। तीन गांवों के बच्चे इस स्कूल में हैं। कई अभिभावकों ने निजी स्कूलों से भी बच्चों को हटाकर यहां पर प्रवेश दिलवाया है। स्कूल में स्टाफ की कोई कमी नहीं है, सभी पद भरे हुए हैं। स्कूल में केवल स्मार्ट कक्षाओं का संचालन होना बाकी था।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने इस स्कूल में स्मार्ट प्लैट एलईडी पैनल लगा दिया है। इससे बच्चे उत्साहित हैं। वह निजी स्कूलों की तर्ज पर अब एलईडी पर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सीएचटी रामपाल ने बताया कि वर्तमान में विद्यार्थियों की संख्या 150 से अधिक ही चल रही है। स्मार्ट कक्षाएं शुरू होने पर बच्चों की संख्या में और भी इजाफा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें