वरिष्ठ नागरिक परिषद ने क्षेत्र के समस्याएं दूर करन की सरकार से की मांग
बोले, वार्डों में पाक को चिह्नित कर भूमि अतिक्रमण से बचाने को लगे पट्टिका
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा इकाई की मासिक बैठक की अध्यक्षता पांवटा इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने की। बैठक में इकाई अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, चौधरी कुलवंत सिंह व टीसी गुप्ता ने शहरी क्षेत्र में हो रहे जलभराव को ठोस योजना तैयार करने की मांग उठाई। इसके लिए ठोस मास्टर प्लान तैयार किया जाए। पिछले दो दशकों से लगातार हर बरसात में समस्या विकराल होती रही है। अब तक हुए प्रयास नाकाफी रहे है। बैठक में हर वार्ड में बनने वाले पार्कों के चिह्नित कर पट्टिका लगाईं जाए, जिससे भूमि पर अतिक्रमण रुक सके।
बैठक में निजी अस्पतालों में हिमकेयर सुविधा बंद करने पर नाराजगी जताई और विभिन्न समस्याओं पर विमर्श हुआ।
कैप्टन पीसी भंडारी, गुरदयाल सिंह सैनी ने कहा कि जल शक्ति विभाग सिवरेज लाइन के टैंकों की लीकेज से होने वाली गंदगी को भी ठीक करवाएं। तारुवाला, रामपुरघाट, देवीनगर व शुभखेड़ा में नालियों में गिर रहे गंदे पानी को ढकने की व्यवस्था करने की मांग उठाई। बैठक में बद्रीपुर चौक में सार्वजनिक शौचालय शीघ्र तैयार करने का आग्रह किया, जिससे बुजुर्गों, बच्चों व महिलाओं को होने वाली दिक्कतें दूर हो सके। बैठक में शिमला, कुल्लू व मंडी जिला में आपदा से हुई क्षति पर दुख प्रकट किया।
इस अवसर पर कुलवंत सिंह चौधरी, टीसी गुप्ता, जीडी शर्मा, डीआर भारद्वाज, अरविंद बंसल, कैप्टन पीसी भंडारी, गुरदयाल सिंह सैनी, त्रिलोकी नाथ सिंह, पीएल शर्मा, अर्जुन खुराना, गुरमीत सिंह, केशव शर्मा, हरशरण शर्मा, कपिल कुमार, चतर सिंह, जीएस सैनी, जसबीर सिंह साहनी और एनडी सरीन मौजूद रहे।