फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर ट्रक यूनियन डेढ़ रुपये प्रति किमी बढ़ाएगी मालभाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। देश में डीजल की कीमतों में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद हिमाचल प्रदेश की ट्रक ऑपरेटर यूनियनों ने मालभाड़ा बढ़ोतरी का फैसला लिया है। नालागढ़ ट्रक ऑपरेटर यूनियन के बाद अब सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन भी डेढ़ रुपये प्रति किलोमीटर की दर से मालभाड़े में वृद्धि करने का निर्णय लेने जा रही है। हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा इकाई और सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के बीच तय फार्मूले को लेकर बैठक होगी। संभवतया सोमवार से मालभाड़े की नई दरें भी लागू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पांवटा इकाई के प्रधान सतीश गोयल ने बताया कि सिरमौर ट्रक यूनियन के साथ पहले से तय फार्मूले के तहत यह बढ़ोतरी की जाएगी। आर्थिक मोर्चे पर पहले से चुनौतियों का सामना कर रहे उद्योगपतियों और कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। फिर भी सिरमौर ट्रक यूनियन के साथ इस संदर्भ में विचार मंथन होगा। सिरमौर ट्रक यूनियन में करीब 1500 से अधिक छोटे-बड़े माल ढुलाई वाहन हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें