फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नीट पेपर लीक मामले में एनएसयूआई का हल्लाबोल, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
नीट परीक्षा रद्द होने के मामले में डीसी से मिलने पहुंचे नाहन के युवक। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन(सिरमौर)। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस मुद्दे को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) जिला सिरमौर की इकाई ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडल ने जिला मुख्यालय नाहन में उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के बाद एनएसयूआई के जिला समन्वयक निखिल सिंह सोढ़ा ने कहा कि नीट जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय परीक्षा में पेपर लीक की खबरें आना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि लाखों छात्र सालों तक दिन-रात मेहनत कर इस परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन इस तरह की घटनाओं से उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र और उत्तर सोशल मीडिया पर वायरल होना देश की शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन


संगठन ने राष्ट्रपति से इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करवाने का आग्रह किया है। एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष आशीष ठाकुर ने कहा कि इस धांधली के पीछे जो भी लोग या गिरोह शामिल हैं, उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों को जल्द न्याय नहीं मिला, तो संगठन उग्र आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला समन्वयक निखिल सिंह सोढ़ा और उपाध्यक्ष आशीष ठाकुर के साथ दिनेश ठाकुर, निखिल वर्मा सहित अन्य छात्र नेता व कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें