पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा यूनाइटेड फुटबाल क्लब की ओर से आयोजित 5वें सुपर फुटबाल कप-2022 के दूसरे दिन पीयूएफसी पांवटा साहिब, पंजाब की तरनतारन व देहरादून टीमों ने अपने मैच जीत कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
शनिवार को खेले गए मैचों में पंजाब तरनतारन ने तारुवाला फुटबाल टीम को 1-0 से हराया। दूसरे मैच में पीयूएफसी पांवटा साहिब ने सिटी पांवटा फुटबाल टीम को 3-1 और सोलन की टीम ने टीए बटालिया देहरादून को 2-1 से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया।
आयोजन समिति सदस्य अनुज शर्मा व संजीव बब्बू ने बताया कि प्रतियोगिता में यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों की 30 टीमें भाग ले रहीं हैं।