फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमवाला-सैनवाला पंचायत में अब नहीं रुकेंगे ग्रामीणों के काम

विज्ञापन
आमवाला-सैनवाला पंचायत में स्थापित किया गया सोलर प्लांट। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। विकास खंड नाहन की आमवाला-सैनवाला पंचायत में अब बिजली संकट के बीच ग्रामीणों के कोई काम नहीं लटकेंगे। पंचायत घर में बिजली हो या न हो, इससे किसी भी कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

दरअसल, आमवाला-सैनवाला का पंचायत कार्यालय सोलर प्लांट की सुविधा से युक्त हो चुका है। यहां पर डेढ़ किलोवाट की क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित किया गया है जिसमें तीन पैनल लगाए गए हैं। लगभग 3,000 की आबादी वाली इस पंचायत में सात वार्ड हैं।
यहां के ग्रामीणों को अब पंचायत कार्यालय में आकर बिजली की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। ये सब पंचायत प्रधान संदीपक तोमर के प्रयासों से संभव हुआ है।
विज्ञापन

सोलर प्लांट लगने से न केवल पंचायत घर में बिजली की खपत बचेगी, बल्कि पंचायत कार्यालय के कामकाज भी प्रभावित नहीं होंगे।
......
बिजली कट बन रहे थे परेशानी
पंचायत प्रधान संदीपक तोमर ने बताया कि आमवाला-सैनवाला पंचायत औद्योगिक क्षेत्र से सटी है। कई बार बिजली कटों से पंचायत के कामकाज पर भारी असर पड़ रहा था।
आजकल पंचायत का सारा कामकाज आनलाइन हो गया है। ऐसे में बिजली की हर समय जरूरत रहती है। कई बार बिजली न होने से ग्रामीणों को काम पूरा हुए बिना लौटना पड़ता था। अब ऐसा नहीं होगा। पंचायत घर में सोलर प्लांट स्थापित कर दिया है। उम्मीद है कि पूरे जिले में ये एकमात्र ऐसा पंचायत घर है, जिसे सोलर प्लांट से लेस किया गया है।
उन्होंने कहाकि सोलर प्लांट लगाने का विचार उनके मन में तब आया जब वह अपने कामकाज के सिलसिले में कुछ समय पहले नाहन तहसील कार्यालय गए थे। बिजली न होने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। इसके बाद उन्होंने फैसला लिया कि उनकी पंचायत का कोई भी व्यक्ति बिजली के अभाव में बिना कार्य के नहीं लौटेगा। उन्होंने पंचायत घर के कार्यालय समेत अन्य सभी कमरों और सभागार को सोलर सिस्टम से जोड़ दिया है। अब पंचायत के कामकाज आसानी से हो पाएंगे।
......
सभी को करनी चाहिए ऐसी पहल
खंड विकास अधिकारी नाहन राजेश तोमर ने बताया कि इस तरह की पहल सभी को करनी चाहिए। इससे न केवल बिजली बचेगी बल्कि बिजली के अभाव में कामकाज भी नहीं रुकेंगे।

संदीपक तोमर, पंचायत प्रधान आमवाला सैनवाला।- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें