फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरूवाला स्कूल के 11 छात्र खेलेंगे राज्य स्तरीय हॉकी स्पर्धा

विज्ञापन
राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित पुरुवाला स्कूल के खिलाड़ी कोच के साथ। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुरूवाला के छात्रों ने अंडर-14 और अंडर-19 में आयोजित जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाया। इसकी बदौलत स्कूल के 11 छात्रों का चयन राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने कहा कि मानपुर देवड़ा में हुई छात्र वर्ग की अंडर-19 हॉकी के फाइनल में माजरा स्कूल को एक तरफा 4-0 से हरा कर ट्रॉफी जीती। जबकि पुरूवाला में हुई अंडर-14 छात्र वर्ग हॉकी में पुरूवाला टीम ने मानपुर देवड़ा को 2-0 से हरा कर खिताब जीत लिया।
अब, स्कूल के पवन कुमार, वरुण कश्यप, साहिल, अमन कश्यप, पियूष कश्यप, मयंक, हरविंद्र सिंह, दिशाद, अजय कुमार, कौशर अली व राहित कुमार का चयन राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम के कोच नीरज माहेश्वरी, सुरजीत सिंह, स्टॉफ और खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलजीत सिंह नागरा, अमृतपाल सिंह, सुनील जोशी अंकित, कपिल व जगदीप सिंह ने भी टीम तैयार करने में उल्लेखनीय योगदान दिया।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें