फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में गरजी कांग्रेस, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
नाहन में उपायुक्त कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसी क़ार्यकर्ता। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ सिरमौर कांग्रेस ने शुक्रवार को नाहन में प्रदर्शन किया। हालांकि इस दौरान काफी कम संख्या में कार्यकर्ता नजर आए। जिला अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली के दौरान केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विस अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महंगाई, बेरोजगारी, विकास समेत हर मोर्चे पर विफल रही है। अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए मोदी सरकार दमनकारी नीतियों को लागू कर रही है। मोदी सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। राजनीतिक द्वेष के चलते सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी कार्रवाई कर रही है। सरकार जनविरोधी नीतियां लागू कर रही हैं। इसमें अग्निपथ योजना भी शामिल है। इस योजना ने देश के युवाओं के सपने को तोड़ दिया है। इसका विरोध पूरे देश में हो रहा है।
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने उपायुक्त के जरिए महामहिम राष्ट्रपति को भी ज्ञापन भेजा। इसमें कांग्रेस नेताओं के खिलाफ बनाए गए झूठे मुकदमों को तुरंत प्रभाव से रद्द करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद, रेणुका मंडल के अध्यक्ष तपेंद्र, पांवटा मंडल के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, योगेश गुप्ता, प्रशांत ठाकुर, अनूप ठाकुर, आशिक अली, मोनी ठाकुर, मंजूर अली और उपमा धीमान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें