हिमाचल में बड़े बस हादसे
9 अगस्त 2012 : चंबा में निजी बस 300 फीट गहरी खाई में गिरी। 42 सीटर बस में 100 से अधिक यात्री थे 51 की मौत व लगभग 46 जख्मी
9 अप्रैल 2018 : नूरपूर कांगड़ा में निजी स्कूल बस 300 फीट गहरी खाई में गिरी। 26 बच्चों एवं दो शिक्षकों समेत 28 की मौत हो गईं
20 जून 2019 : कुल्लू में निजी बस खाई में गिरी। 44 लोगों की मौत और 34 घायल
10 जुलाई 2025 : मंडी के सरकाघाट में एक सरकारी बस गहरी खाई में गिरी। 7 लोगों की मौत और 20 जख्मी।
17 जून 2025 : मंडी में निजी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। एक की मौत, 16 घायल।
7 अक्टूबर 2025 : बिलासपुर में भूस्खलन के कारण बस मलबे में दबी। 18 लोगों की मौत।
इन कारणों से हुए हादसे
- बस हादसों का कारण मुख्य रूप से खराब सड़कें और तीखे मोड़
- ओवरलोडिंग, बसों की छतों पर यात्रियों का बैठना
- ड्राइवर का बस पर से नियंत्रण खो देना या स्पीड अधिक होना
- भारी बारिश से भूस्खलन या सड़क का धंसना
- सड़क किनारे सुरक्षा अवरोधों (क्रैश बैरियर) का अभाव।