फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददाहू में मनाया भगवान श्री कृष्ण का दसुठन पर्व

विज्ञापन
शिव मंदिर ददाहू में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
ददाहू(सिरमौर)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सनातन धर्म सभा ददाहू ने रविवार को भगवान श्री कृष्ण का दसुठन पर्व मनाया। शिव मंदिर ददाहू में सुबह हवन-यज्ञ हुआ। इसमें कमेटी पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने पूर्णाहुति प्रदान की। इस दौरान भक्ति गीत-संगीत और भजन-कीर्तन भी आयोजित हुआ। अंत में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण के पालने को विधि विधान और मंत्र उच्चारण के बीच उतारकर भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमाओं को पुन: मंदिर में स्थापित किया गया।
इस अवसर पर ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग, मंदिर कमेटी के प्रधान नरेश गोयल, जितेंद्र गोयल, योगेंद्र अग्रवाल, दीपक जोशी, अभिषेक, वयोम गोगना, रुद्राक्ष गर्ग, प्रथम अग्रवाल, कुलभूषण गोयल सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

वि मंदिर ददाहू में हवन यज्ञ में पूर्णाहुति डाल पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें