फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गिरिपार की सौंठ के दामों में उछाल, 600 से 700 रुपये किलो बिक रही

विज्ञापन
विज्ञापन
दामों में बढ़ोतरी से किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक
विज्ञापन


-गिरिपार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर होता है सौंठ का उत्पादन

सुंदर चौहान

कफोटा (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र की उच्च गुणवत्ता वाली सौंठ (सूखा अदरक) के दामों में इस बार जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। दिल्ली और जयपुर की मंडियों में गिरिपार की सौंठ 600 से 700 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। दामों में आई इस बढ़ोतरी से किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है।

पिछले वर्ष फरवरी में सौंठ के दाम 300 से 400 रुपये प्रति किलो के बीच थे, लेकिन इस बार सीजन की शुरुआत में ही कीमतें दोगुनी हो गई हैं। किसानों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरिपार की सौंठ की बढ़ती मांग और यहां के अदरक की बेहतर गुणवत्ता के कारण दामों में उछाल आया है। मोटा और सुगंधित अदरक होने के कारण गिरिपार की सौंठ को व्यापारी विशेष प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन


गिरिपार क्षेत्र के माशू, बेला बश्वा, मोहराड़, मशवाड़, चाकरी और शरली सहित कई गांवों में बड़े पैमाने पर सौंठ का उत्पादन होता है। यहां के किसान मोटा लोकल अदरक उगाते हैं, जिसे काटकर और सुखाकर सौंठ तैयार की जाती है। यह प्रक्रिया मेहनत भरी होती है और किसानों को काफी श्रम करना पड़ता है। पिछले एक दशक के दौरान अदरक की फसल में सड़न रोग फैलने से गिरिपार क्षेत्र में उत्पादन में भारी गिरावट आई थी। नुकसान के डर से कई किसानों ने अदरक की खेती छोड़ दी थी। हालांकि अब कृषि वैज्ञानिकों की ओर से रोग पर नियंत्रण पा लेने के बाद किसान फिर से इस फसल की ओर लौट रहे हैं। किसानों का कहना है कि अदरक से जितना मुनाफा मिलता है, उतना अन्य फसलों में संभव नहीं है। सौंठ का उपयोग औषधि निर्माण, मसालों और कफ सिरप बनाने में बड़े पैमाने पर होता है। किसान सूरत सिंह, फतेह सिंह, चरण सिंह और गुलाब सिंह ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार शुरुआती दाम काफी बेहतर मिल रहे हैं।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं के प्रभारी डॉ. पंकज मित्तल ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व गिरिपार क्षेत्र में अदरक की फसल सड़न रोग से प्रभावित हुई थी। कृषि वैज्ञानिकों के प्रयासों से अब उस पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है। उन्होंने किसानों को उन्नत तकनीक अपनाने और फसल प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें