फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: धनला में धूमधाम से मनाया जाएगा शांत महायज्ञ

विज्ञापन
राजपुर के धनला स्थित शिरगुल मंदिर प्रांगण में सफाई करते समिति के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
राजपुर में शिरगुल देवता सेवा समिति धनला ने किया बैठक का आयोजन
विज्ञापन

-अगली बैठक में एसडीएम पांवटा साहिब से शामिल होने का भी किया आग्रह

-

संवाद न्यूज एजेंसी

पुरुवाला (सिरमौर)। राजपुर में शिरगुल देवता सेवा समिति धनला की बैठक अध्यक्ष हिरदा राम चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 17 जून को धनला (आंजभोज) स्थित प्राचीन शिरगुल देवता मंदिर में प्रस्तावित शांत महायज्ञ और देवता के कुरुड़ स्थापना कार्यक्रम को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में प्रशासन से 14 अप्रैल को होने वाली मंदिर कमेटी की अगली बैठक में एसडीएम पांवटा साहिब की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया ताकि कार्यक्रम की विशालता को देखते हुए संभावित चुनौतियों और आवश्यक तैयारियों का सही आकलन किया जा सके। इसके अलावा मंदिर की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने, कच्चे मार्गों के तत्काल सुधार, कार्यक्रम के दौरान बिजली, पेयजल, मेडिकल सुविधा और पुलिस बल उपलब्ध करवाने की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति ने प्रशासनिक अधिकारियों को मई माह में तैयारियों का स्वयं जायजा लेने के लिए भी आमंत्रित किया। समिति अध्यक्ष हिरदा राम चौहान ने सभी सदस्यों और श्रद्धालुओं से इस पवित्र कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से शांत महापर्व को श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ सफल बनाया जाएगा। वहीं स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक क्रमश: किरनेश जंग, जनप्रतिनिधियों, एसडीएम पांवटा आदि से धनला मंदिर के संपर्क मार्गों के समतलीकरण और नघेता मोड़ से मंदिर तक अधूरे सड़क कार्य को पूरा करने, शांत महापर्व की बैठक में मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन के लिए शामिल होने का आग्रह किया। बैठक के बाद धनला मंदिर समिति, आसपास गांव के युवाओं ने मंदिर परिसर की सफाई की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें