फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बर्मापापड़ी स्कूल में शालू परमार ने ग्रहण किया प्रधानाचार्य का पदभार

विज्ञापन
बर्मापापड़ी स्कूल में नई प्रधानाचार्य का फूल-मालाओं से स्वागत करते शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बर्मा पापड़ी में शालू परमार ने प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण किया। विद्यालय के स्टाफ और स्कूल प्रबंधन समिति ने उनका पदभार ग्रहण करने पर फूल मालाओं से स्वागत किया।

एसएमसी अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने बताया कि तीन साल से प्रधानाचार्य का पद रिक्त चल रहा था। अब जाकर स्थायी प्रधानाचार्य मिले हैं। पद रिक्त होने के कारण विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर शिक्षक लता देवी, मनीश गौड, राजेश कुमार, विवेक शर्मा, मनोज शर्मा ने उम्मीद जताई कि शालू परमार के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विद्यालय निरंतर प्रगति करेगा और शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें