फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद की टूटी प्रतिमा मामले में सात दिन का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। शहीद पार्क हाब्बन में चार वर्षों से शहीद हितेश शर्मा की टूटी प्रतिमा को दोबारा जोड़ने में सरकार, प्रशासन और वन विभाग आज तक नाकाम है। शहीद के इस अपमान पर लोगों में अब रोष पैदा हो गया है। लोगों ने अब सरकार, प्रशासन और वन विभाग को अल्टीमेटम जारी कर दिया है। लोगों का कहना है कि यदि सात दिन के भीतर इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो जन आंदोलन करने को विवश हो जाएंगे।
विज्ञापन

पूर्व जिला परिषद सदस्य शकुंतला प्रकाश, वार्ड सदस्य कविता, निर्मल शर्मा व पझौता स्वतंत्रता सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान ने कहा कि शहीद हितेश शर्मा की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने चार वर्ष पूर्व तोड़ दिया था। शहीद पार्क हाब्बन में शहीद हितेश शर्मा व शहीद भीम सिंह की प्रतिमाएं लोगों ने स्वयं लगाई हैं। यह पार्क चारों तरफ से खुला है, इसलिए यहां असामाजिक तत्व नशा करते हैं। उन्होंने ही प्रतिमा को तोड़ा होगा। स्थानीय लोगों ने सरकार, प्रशासन व वन विभाग से इसे ठीक करने की कई बार गुहार लगाई लेकिन अभी तक कोई भी प्रगति नहीं हुई। विधायक रीना कश्यप ने वन विभाग को दो लाख रुपये दिए हैं। लेकिन विभाग की नकारात्मक सोच के चलते वह भी खर्च नहीं हो पाए हैं। लोगों का कहना है कि सांसद सुरेश कश्यप स्वयं सैनिक रहे हैं, उन्हें शहीद की प्रतिमा को जोड़ने व इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए और शहीद के सम्मान को बहाल करना चाहिए।
उन्होंने सरकार, प्रशासन व वन विभाग को चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में इस बारे कोई प्रगति नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन का सारा दायित्व सरकार, प्रशासन व वन विभाग का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें