फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण को नहीं बचाया तो खतरे में पड़ेगा मानव जीवन: कृष्णा

विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र रीठा का पेड़ नाहन में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेती - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के धगेड़ा खंड ने रीठे का पेड़ आंगनबाड़ी केंद्र नाहन में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर ने महिलाओं से कहा कि दुनिया में 1.30 करोड़ से अधिक मौतें पर्यावरण के कारण होती हैं। इसलिए पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है। इस वर्ष पर्यावरण संरक्षण पर पूरे साल लोगों को जागरूक किया जाएगा। पर्यावरण प्रदूषण को रोकना और खतरनाक बीमारियों से लोगों को बचाना इस साल विश्व स्वास्थ्य दिवस का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हम सभी को जल और हवा को शुद्ध रखने के लिए काम करना होगा।
विज्ञापन

कचरे का सही निष्पादन अति आवश्यक है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर और जंगलों को आग से बचाकर मानव को स्वस्थ रखा जा सकता है। यदि पर्यावरण और ग्रह संरक्षित नहीं किया तो मानव जीवन को अधिक खतरा हो सकता है। इस मौके पर आशा कार्यकर्ता शमीम, कुसुम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोनांचल समेत 40 के करीब महिलाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें