वॉलीबाल में संगड़ाह ने नाहन को 2-1 से हराकर अगले दौर में किया प्रवेश
बोगधार स्कूल में चल रही छात्राओं की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोगधार में चल रही छात्राओं की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन वॉलीबाल, कबड्डी और खो-खो के मैच खेले गए।
इसमें वॉलीबाल में संगड़ाह जोन ने नाहन जोन को 2-1, शिलाई जोन ने पांवटा जोन को हराकर अगले चरण में प्रवेश पाया। कबड्डी में पांवटा जोन से सतौन जोन को 36-28 और नाहन जोन से सराहां जोन को हराकर अगले दौर में प्रवेश पाया। खो-खो में सराहां ने संगड़ाह जोन को 10-6 और शिलाई ने पांवटा जोन को 12-8 अंकों से मात दी।
प्रधानाचार्य एवं आयोजन सचिव सुनील कमल ने बताया कि जिला स्तरीय खेलकूद में 310 छात्राएं कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन, योग, बॉक्सिंग, जूडो, ताइक्वाडों में भाग ले रही हैं।
-संवाद