फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सनातन संस्कृति प्रश्नोत्तरी में आर्या मलिक प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
डेलीशा अग्रवाल दूसरे और अविशा मलिक तीसरे स्थान पर रहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हरि ओम सनातन सेवा समिति की ओर से आयोजित प्राचीन सनातन संस्कृति ज्ञान प्रश्नोत्तरी में आर्या मलिक ने प्रथम स्थान हासिल किया। डेलीशा अग्रवाल दूसरे और अविशा मलिक तीसरे स्थान पर रहीं। रामायण पर आधारित इस प्रतियोगिता में 18 बच्चों ने भाग लिया।

समिति के प्रचार सचिव राजकिशोर त्यागी ने बताया कि बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से हर मंगलवार और शनिवार को सामूहिक हनुमान चालीसा व्हाट्सएप ग्रुप में प्रश्नोत्तरी आयोजित की जाती है। इसमें 5 से 18 वर्ष तक के पंजीकृत बच्चे भाग लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सही उत्तर देने वाले अन्य प्रतिभागियों में राघव, आरना, विहान त्यागी, अर्णव सिंह, तृप्ति अग्रवाल, अग्रिम और माही पांडेय शामिल रहे। समिति की ओर से शीर्ष तीन विजेताओं को डिजिटल प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें