आज के कार्यक्रम की खबर
सिटी स्पोटर्स
सैनधार के बेचड़ का बाग मैदान में सैनधार क्रिकेट कप का हुआ आगाज
खेलाे भरपूर नशे से रहो दूर थीम पर प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सैनधार के बेचड़ का बाग में गणेश क्लब गानू की ओर से आयोजित सैनधार क्रिकेट कप प्रतियोगिता बुधवार को शुरू हुई। खेलो भरपूर नशे से रहो दूर, खेलेगा युवा तो नशे से बचेगा युवा थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय निवासी हुनर सिंह, श्याम शर्मा, देशराज ठाकुर और राजेंद्र ठाकुर ने किया।
प्रतियोगिता के ग्रुप ए में मियूटा बलास्टर ने नवाल इलेवन को हराकर सुपर आठ में जगह बनाई। सुपर आठ क्वालिफाई मुकाबला टाई रहा। दोनों टीमों की ओर से 80-80 रन का स्कोर किया गया। सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए नवाल इलेवन ने 14 रन का लक्ष्य निर्धारित किया, जिसे मियूटा बलास्टर ने हासिल कर लिया।
इससे पहले खेले गए मुकाबलों में नेहर स्वार ने शर्मा ब्रदर्स, मियूटा बलास्टर ने सीएसटीसीसी डाडा और नवाल इलेवन ने काटल को हराया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर हुनर सिंह ने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में सकारात्मक सोच और उर्जा का संचार करते हैं। आयोजक संदीप ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता ग्रामीण और पंचायत स्तर पर खेली जा रही है। इसमें क्षेत्र की 60 से अधिक टीमें भाग ले रहीं हैं। इस मौके पर संदीप ठाकुर, अजय ठाकुर, योगराज, अंकुश शर्मा, प्रवीण शर्मा, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
बेचड का बाग में शुरू हुई सैनधार क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि हुनर सिंह