फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: संदीप शर्मा ने अध्यक्ष और नवनीत गुप्ता ने संभाला महासचिव पद

विज्ञापन
नाहन में मुख्यातिथि के साथ रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष व महासचिव। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। रोटरी क्लब नाहन एवं इनर व्हील क्लब नाहन का संयुक्त पद स्थापना समारोह नाहन में हुआ। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यातिथि और उद्योगपति अजय गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समारोह में संदीप शर्मा ने वर्ष 2026-27 के लिए रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। नवनीत गुप्ता ने सचिव और अमनदीप सिंह ने कोषाध्यक्ष का कार्यभार संभाला। नई कार्यकारिणी ने समाज सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं के विकास के क्षेत्र में प्रभावी परियोजनाओं के माध्यम से क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

अपने संबोधन में मुख्यातिथि ने रोटरी क्लब नाहन की ओर से समाज हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में राम सिंह (रेड क्रॉस सोसायटी), प्रो. अमर सिंह, डॉ. पीटर डिसूजा, योग गुरु गिरीश शर्मा, चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए निकुंज बंसल, सीए तुषार गुप्ता व सीए शिव कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

इवेंट अध्यक्ष रोटेरियन ललित शर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। क्लब के चार्टर सदस्य सुरेंद्र सैनी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, सदस्यों और उपस्थित गण्यमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें