फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: युवाओं ने ग्राम पंचायत नवादा में आधुनिक खेल मैदान की उठाई मांग

विज्ञापन
नवादा पंचायत में खेल मैदान की मांग को लेकर प्रधान को ज्ञापन देते युवा। संवाद
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। ग्राम पंचायत नवादा के युवाओं और ग्रामीणों ने आधुनिक खेल मैदान के निर्माण की मांग को लेकर ग्राम प्रधान वंदना सैनी और पंचायत सचिव को ज्ञापन सौंपा।
युवाओं ने कहा कि पंचायत में खेल मैदान के अभाव के कारण युवाओं को खेल गतिविधियों और सेना, पुलिस व अन्य शारीरिक दक्षता आधारित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में खेल मैदान के साथ समतलीकरण, चहारदीवारी, दौड़ ट्रैक, हाईमास्ट लाइट, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और नियमित रख-रखाव की भी मांग की गई। युवाओं का कहना है कि खेल मैदान बनने से खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे और युवा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहेंगे।
मोहित सैनी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन के दौरान समीर, शाहरुख, रोहिल, अमन, सचिन, आमिर, सोनू, आदिल, अरमान, फिरोज सहित अनेक युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें