फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ठेकेदार ने बीच सड़क में गिराई रेत बजरी, शुरू नहीं हुआ निर्माण कार्य

विज्ञापन
नाहन के चौहान का बाग के समीप बीच सड़क में गिराया गया रेत व बजरी। संवाद
विज्ञापन
ठेकेदार ने बीच सड़क में गिराई रेत बजरी, शुरू नहीं हुआ निर्माण कार्य
विज्ञापन

सड़क का कार्य शुरू न होने से 10 दिन से परेशान लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में गली और सड़क का कार्य सही तरीके से नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। शहर के चौहान का बाग के समीप बनने वाले मार्ग का कार्य पूरा सामान आ जाने के बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। इसके कारण लोग परेशान हैं।
सड़क बनाने का सारा रेत, बजरी सड़क के बीच में गिराया गया हैं जिसके कारण स्थानीय लोगों की आवाजाही बाधित हो रही है।
स्थानीय लोगों में प्रदीप कुमार, अमित कुमार, सौरव, मनजीत सिंह आदि ने बताया कि पिछले 10 दिन से रेत- बजरी सड़क के बीच में गिरी पड़ी है। इसके चलते उन्हें घर आना जाना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि काम शुरू होने के दौरान ही रेत- बजरी गिराया जाना चाहिए था।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विवेक शर्मा ने बताया कि 10 दिन से पड़ा रेत -बजरी बर्बाद होकर सड़क में फैल रहा है। इससे सरकारी धन के सामान की बर्बादी हो रही है। उन्होंने सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र करवाने की मांग की।
विज्ञापन

इस बारे में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजय गर्ग ने बताया कि वे इस बारे में पता करते हैं। उधर इस बारे में सड़क का कार्य करवाने वाले ठेकेदार अनिल ने कहा कि वे वीरवार से सड़क का कार्य शुरू कर देंगे।

नाहन के चौहान का बाग के समीप बीच सड़क में गिराया गया रेत व बजरी। संवाद

नाहन के चौहान का बाग के समीप बीच सड़क में गिराया गया रेत व बजरी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें