फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क होगी चकाचक, टाइलें लगाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
(विकास की बात)
विज्ञापन


कीचड़, गड्ढों और जलभराव से लोगों को मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र के कालाअंब-त्रिलोकपुर मार्ग अब चकाचक होगा। इसके खस्ताहाल हिस्से पर मंगलवार से इंटरलॉक टाइलें लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से खस्ताहाल सड़क के कारण स्थानीय लोगों, उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब सुधारीकरण का काम शुरू होने से लोगों को राहत की उम्मीद जगी है।

गत दिनों हुई बारिश के बाद कत्था फैक्ट्री और जोहड़ों के आसपास सड़क की स्थिति और भी खराब हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, कीचड़ और जलभराव की समस्या के चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार से लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क के खराब हिस्से पर इंटरलॉक टाइलें लगाने का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन


विभाग का मानना है कि टाइलें लगने से सड़क अधिक टिकाऊ बनेगी और बरसात में कीचड़ व जलभराव की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों राहुल, नरेश कुमार, मनप्रीत, लक्ष्मण, शराफत, दीपचंद और सोनू ने बताया कि कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क औद्योगिक क्षेत्र के साथ-साथ प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिलोकपुर मंदिर को जोड़ती है। इस सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु, कर्मचारी और स्थानीय निवासी आवाजाही करते हैं। ऐसे में सड़क की खराब हालत लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता आलोक जनवेजा ने बताया कि फिलहाल जनता को राहत देने के उद्देश्य से कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क के जोहड़ों और कत्था फैक्टरी के बीच सबसे ज्यादा खराब हिस्से पर इंटरलॉक टाइलें लगाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार से पर्याप्त बजट उपलब्ध होते ही सड़क के बाकी हिस्सों का भी सुधारीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें