फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन के डांडीपुर गांव को आज तक नहीं मिली सड़क सुविधा

विज्ञापन
नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते ऑल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के मुख्य सलाहकार नसीम मोहम् - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन विस क्षेत्र के देवनी पंचायत के डांडीपुर गांव को आज तक सड़क सुविधा नहीं मिली है। यहां के ग्रामीणों को जनप्रतिनिधियों की तरफ से आश्वासन तो खूब मिले लेकिन सड़क नहीं मिली। अब इस मसले में ऑल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी ने मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान सोसायटी के मुख्य सलाहकार नसीम मोहम्मद दीदान ने कहा कि इस समस्या को कई बार स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया गया लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हो पाया।
दीदान ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और विधायक की ओर से विभाग को इस बारे में दिशा-निर्देश दिए गए लेकिन विभाग उनके आदेश भी नहीं मान रहा है। दीदान ने कहा कि सोसायटी ने एक बार फिर नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल के ध्यान में यह मामला लाया है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि विधायक इस मामले में उचित कार्रवाई करेंगे और गांव को सड़क से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें