फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन की सड़कों पर वाहन चलाना हुआ मुश्किल, राहगीर भी परेशान

विज्ञापन
नाहन में सड़कों की हालत को लेकर सहायक आयुक्त को ज्ञापन देते युवा। स्रोत: युवा
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


एनएसयूआई के पूर्व उपाध्यक्ष के नेतृत्व में युवाओं ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

सड़कों की बदतर हालत सुधारने की उठाई मांग
बोले- टूटी सड़कों के कारण सब लोग हो रहे परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। नाहन की सड़कों की बदतर हालत को लेकर शहर के युवाओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया और उसे सुधारने की मांग की। एनएसयूआई के पूर्व उपाध्यक्ष निखिल सिंह सोढ़ा के नेतृत्व में युवाओं का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को सहायक उपायुक्त से मिला और उनके माध्यम से उपायुक्त को ज्ञापन दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने सहायक आयुक्त को बताया कि शहर की सड़कों की हालत बदतर हो चली है। शहर के मुख्य मार्ग पर गड्ढों की भरमार है। इससे दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हादसों का भी खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पैदल राहगीर भी इन टूटी सड़कों से परेशान हैं। जरा सी बारिश में सड़क पर पड़े गड्ढों में पानी भर जाता है और वाहन जब यहां से गुजरते हैं तो पानी के छींटे लोगों के कपड़ों को गंदा करते हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़कों की खस्ताहाल को शीघ्र सुधारने की मांग की ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें