फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने डूबोये 2.20 करोड़, जनजीवन अस्तव्यस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में 10 घंटे से जारी भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। भारी बारिश के बीच विभिन्न विभागों को 2.20 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है। बीती रात से जिले से में जारी बारिश के चलते लोक निर्माण विभाग, एनएच प्राधिकरण, जलशक्ति विभाग और बिजली बोर्ड को लाखों रुपये की चपत लगी है।
विज्ञापन

सोमवार को जिले की विभिन्न सड़कों पर मलबा आने से 23 मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। दोपहर तक लोक निर्माण विभाग ने सात मार्गों को आवाजाही के लिए बहाल कर दिया। अभी जिले में 16 सड़कें बंद हैं। इससे वाहन चालकों समेत यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और कर्मी सड़कों को बहाल करने में जुटी है। कई जगह भारी मलबा आने से सड़कों पर आवाजाही बहाल करने में वक्त लग रहा है।
बंद सड़कों के चलते विभाग को 52.90 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, जिले के चार एनएच भी जगह-जगह भूस्खलन के चलते बंद रहे, जिन पर आवाजाही बहाल कर दी है। बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को 25.28 लाख का नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

बारिश के बीच बनेठी में शॉर्ट सर्किट से एक मकान में रखा सामान जल गया, जिससे पीड़ित मान सिंह को 18 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि रात के समय भारी बारिश के चलते घर पर शॉर्ट सर्किट हुआ। गनीमत यह रही कि इसी बीच घर का कोई सदस्य हताहत नहीं हुई लेकिन शॉर्ट सर्किट से बिस्तर, फर्नीचर, पंखे, फ्रिज और प्रेस आदि सामान बुरी तरह जल गया है। इसके साथ-साथ जलशक्ति विभाग की 26 योजनाएं प्रभावित हुई हैं, जिन्हें 1.37 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
जलशक्ति विभाग के अनुसार उठाऊ और प्रवाह पेयजल योजनाओं के साथ-साथ सिंचाई योजनाओं को क्षति पहुंची है। कई जगह पंप हाउस और मशीनरी को नुकसान हुआ है तो कहीं पेयजल स्रोतों में भारी मलबा आने से योजनाएं बंद हो गईं। विभाग प्रभावित योजनाओं को दुरुस्त करने में जुटा है। इसके अलावा पांवटा साहिब में बिजली बोर्ड को भी 5.15 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।
उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम ने बताया कि बारिश से विभिन्न विभागों को नुकसान हुआ है। विभागों को अधिकारियों को जिले में नुकसान का जायजा लेने की निर्देश दिए गए हैं।
...........
कालाअंब में बारिश से रॉ-मैटीरियल खराब
कालाअंब के अल्फा कंटेनर उद्योग में रॉ-मैटीरियल बारिश की भेंट चढ़ गया है। उद्योग के प्लांट हेड राम सिंह ने बताया कि उद्योग में रखे रॉ-मैटीरियल को चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है जिसमें गत्ते कि पेटियां पानी की भेंट चढ़ गई हैं। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि सड़क किनारे बनाई गई नालियां ब्लॉक होने के कारण पानी सड़क पर एकत्रित हो रहा है जिसके बाद पानी अधिक होने के चलते सारा पानी उद्योग के भीतर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें