फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पुलिस लाइन में 10.60 करोड़ से बनेगा आवासीय भवन

विज्ञापन
पुलिस लाइन नाहन में आवासीय भवन परियोजना का ​शिलान्यास करते विधायक अजय सोलंकी। संवाद
विज्ञापन
पुलिस लाइन में 10.60 करोड़ से बनेगा आवासीय भवन
विज्ञापन

विधायक अजय सोलंकी ने किया शिलान्यास

दो ब्लॉक की 13-13 इकाइयों में 26 परिवारों को मिलेगा लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। विधायक अजय सोलंकी ने सोमवार को पुलिस लाइन में 10.60 करोड़ की लागत से बनने वाले आवसीय भवन के कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना के बनने से पुलिस कर्मियों को आवासीय सुविधा मिलेगी। इसमें दो ब्लॉक में 13-13 भवन (क्वार्टर) बनाए जाएंगे, जिससे 26 परिवारों को आवासीय लाभ मिलेगा।

विधायक अजय सोलंकी ने इस मौके पर कहा कि यह भवन विशेषरूप से महिला पुलिस थाना और सदर थाना नाहन में कार्यरत पुलिसकर्मियों की आवासीय सुविधा के लिए तैयार किया जा रहा है। हमारे पुलिस जवान दिन-रात कानून व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहते हैं। उनका आरामदायक और सुरक्षित आवास सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। इस दिशा में यह भवन एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन


उन्होंने परियोजना को मंज़ूरी देने और बजट उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही है, बावजूद इसके नाहन विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। योजना का निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होगा और इसे समयबद्ध ढंग से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विभाग की गतिविधियों से अवगत करवाया। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आलोक जनवेजा, पार्षद योगेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान, भारत भूषण मोहिल, पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

...संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें