फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रस्साकसी में नैनीधार की टीम ने मारी बाजी, तिलौरधार रही उपविजेता

विज्ञापन
यमुना शरद महोत्सव के दौरान महिलाओं की रस्साकसी की विजेता टीम को पुरस्कार वितरित करते हुए एसडीएम
विज्ञापन
सिटी स्पोर्ट्स
विज्ञापन




यमुना शरद महोत्सव में महिला टीमों ने दिखाया दमखम
एसडीएम द्विज गोयल ने विजेताओं को किए सम्मानित


संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के दौरान आयोजित महिला वर्ग की रस्साकसी प्रतियोगिता में आईसीडीएस नैनीधार की टीम ने पहला स्थान हासिल कर बाजी मारी, जबकि आईसीडीएस तिलौरधार की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में जिला भर से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों और विभिन्न महिला समूहों की दर्जनों टीमों ने हिस्सा लेकर दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता के दौरान महिला प्रतिभागियों ने बेहतर तालमेल, टीम भावना और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुकाबले में आईसीडीएस पांवटा साहिब और सीएलएफ पुरुवाला की टीमों ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन पर एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के माध्यम से महोत्सव में महिलाओं की खेल प्रतिभा और सामूहिक सहभागिता को मंच मिला।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें