सचित्र(पेज पांच की लीड)
छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्य प्रतियोगिता में पहाड़ी नाटी से खूब समां बांधा, बटोरी तालियां
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक केंद्रीय पाठशाला कन्या नाहन में खंड स्तरीय रंगोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी पूर्ण चंद ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि स्थानीय पाठशाला की स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्षा मीरा ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहीं।
इस खंड स्तरीय रंगोत्सव में चार जोन के छात्रों ने भाग लिया। इसमें जमटा जोन, मॉडल जोन, बनकला जोन और थाना कसोगा जोन के छात्र-छात्राओं के बीच कई स्पर्धाएं आयोजित हुईं। नृत्य प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने जबरदस्त नाटी डाली। कार्यक्रम में आंखों से शतप्रतिशत दिव्यांग युवान ठाकुर ने मधुर आवाज में छुका छुपी बहुत हुई, सामने आ जा ना.., गीत सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। इसी प्रकार लोक नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने पहाड़ी गीतों पर सुंदर नाटी डालकर खूब तालियां बटोरीं।
इस दौरान हुई कैलीग्राफी स्पर्धा में मॉडल जोन की वैष्णवी पहले, थाना कसोगा जोन की शिवानी शर्मा दूसरे और बनकला जोन के जिशान खान तीसरे स्थान पर रहे। कार्ड मेकिंग में मॉडल जोन की अंशिका पहले, बनकला जोन की देविका शर्मा दूसरे और जमटा जोन की अंशिका तीसरे स्थान स्थान पर रही।
नृत्य में जमटा जोन पहले, मॉडल जोन दूसरे और थाना कसोगा जोन तीसरे स्थान पर रहा। वहीं छठी से आठवीं के समूह में हुई प्रतियोगिताओं में लोक नृत्य में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन की तनिशा ने पहला, इसी स्कूल की प्रांजल ने टूडी चित्रकला में पहला स्थान अर्जित किया। इसी प्रकार इसी स्कूल सृष्टि और ईशा ने भी रंगोली में पहला स्थान अर्जित किया।
इस मौके पर सीएचटी नरेंद्र मोहिल, सीएचटी मंजू चौहान, सीएचटी जीत सिंह, जेबीटी शर्मिला ठाकुर, जेबीटी रेणु, जेबीटी रीना देवी, विनोद कुमार, दीपक पंवार, उमा चौहान, सुषमा रानी, दीपिका अभ्भी, ओम प्रकाश सैनी, कुणाल, राहत अंसारी और नील कंठ आदि ने भाग लिया।
-संवाद